संयुक्त राष्ट्र ने चिन्ता जताई है कि म्याँमार में बीते दो सप्ताह में हिंसक टकराव से प्रभावित इलाक़ों से सशस्त्र झड़पों, गोलाबारी, हवाई हमलों और ड्रोन हमलों की वजह से आम नागरिक बेहद कठिनाई में जीवन गुज़ार रहे हैं. उधर, यूक्रेन के सूमी शहर में सोमवार को हुए एक बड़े हमले में बच्चों समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं.