मादक पदार्थों एवं अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC) का नया अध्ययन दर्शाता है कि एक ऐसे समय जब अफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम पोस्त की खेती में निरन्तर गिरावट दर्ज की जा रही है, दुनिया में अवैध अफ़ीम के स्रोत के रूप में म्याँमार की भूमिका बढ़ रही है. यूएन कार्यालय द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, म्याँमार में अफ़ीम पोस्त की खेती पिछले 10 वर्षों में अपने सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गई है.