भीषण भूकम्प से दहले म्याँमार में अब तक एक हज़ार से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है और हज़ारों अन्य घायल हुए हैं. शुक्रवार को आए भूकम्प के दो शक्तिशाली झटकों से बुनियादी ढाँचे को भारी नुक़सान हुआ है और सैकड़ों लोग अब भी मलबे में दबे हुए बताए गए हैं. संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसियाँ भूकम्प प्रभावित इलाक़ों में ज़रूरतमन्द आबादी तक मदद पहुँचाने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं.