म्याँमार भीषण मानवीय संकट से जूझ रहा है. जहाँ एक ओर चक्रवात और मूसलधार बारिश से आई जानलेवा बाढ़ ने तबाही मचाई है, वहीं दूसरी ओर सैन्य संघर्ष और हिंसा लगातार बढ़ते जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि बिगड़ती स्थिति की वजह से, ज़रूरी राहत कार्य बाधित हो रहे हैं, और लाखों ज़रूरतमन्द लोगों तक मदद नहीं पहुँच पा रही है.