म्याँमार में व्यापक पैमाने पर धमकियों व हिंसा के माहौल के बीच सैन्य नेतृत्व द्वारा अगले महीने, चुनाव कराए जाने की योजना है, जिससे आम नागरिकों के लिए नई चुनौतियाँ पैदा होने का जोखिम है. मानवाधिकार मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (OHCHR) ने वर्तमान परिस्थितियों में निर्वाचन प्रक्रिया से पूरे देश में असुरक्षा, भय, ध़्रुवीकरण को और हवा मिलने की आशंका जताई है.