Amritsar News: पंजाब के अमृतसर में बस स्टैंड पर शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चार बसों के हवारोधी शीशे (विंडशील्ड) तोड़ दिए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बसों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे हुए मिले।