अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि वह 13 फरवरी को वह जवाबी टैरिफ की पेशकश कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने हालिया टैरिफ प्लान को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी है, जिसका लक्ष्य वह हर देश है, जो अमेरिकी इंपोर्ट पर ड्यूटी लगाता है। अमेरिका ने अपने ट्रूथ सोशल एकाउंट पर पोस्ट किया, ‘ तीन शानदार हफ्ते, शायद सबसे बेहतरीन, लेकिन आज काफी अहम है: जवाबी टैरिफ!!! मेक अमेरिका ग्रेट अगेन!!!