मोज़ाम्बीक़ के कई हिस्सों में विनाशकारी बाढ़ की वजह से आम जनजीवन और आजीविका पर गहरा असर हुआ है. बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में जलभराव के साथ मगरमच्छ समेत अनेक ख़तरनाक वन्यजीव भी शहरी इलाक़ों में नज़र आ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि इस आपदा से बीमारियों के फैलाव और कुपोषण का ख़तरा तेज़ी से बढ़ गया है.