Barabanki News : बाराबंकी के शुक्लनपुरवा गांव के रहने वाले सत्यम मिश्रा का शव फांसी के फंदे से लटके मिला। युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई अमित मिश्रा ने बताया कि उनका भाई सत्यम मिश्रा शनिवार रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की