एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से जुड़ी एक्टिविटी की हर महीने रिपोर्टिंग होती है। क्रेडिट स्कोर पर इसका असर पड़ता है। लेकिन, यह धारणा सही नहीं है कि अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए क्रेडिट कार्ड रखना जरूरी है। पर्सनल लोन, कंज्यूमर-ड्यूरेबल ईएमआई, सेक्योर्ड लोन और स्मॉल क्रेडिट लाइन का भी क्रेडिट स्कोर में योगदान होता है