रजत पाटीदार को आरसीबी ने अपना नया कप्तान बनाया है. पाटीदार का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 16 मैचों में टीम की कप्तानी की है जहां 12 में उनकी टीम विजयी रही है. रजत के कप्तान बनने पर विराट कोहली का पहला रिएक्शन आया है. कोहली ने वीडियो जारी कर रजत और टीम के बारे में बहुत कुछ कहा है.