Messi Kolkata Event: मेसी के इवेंट के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को सॉल्ट लेक स्टेडियम खराब व्यवस्था और सार्वजनिक अशांति के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया। जब शताद्रु दत्ता को कोर्ट लाया गया, तब बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नारे लगाए और आयोजकों पर दर्शकों को गुमराह करने और धोखा देने के आरोप लगाए।