(खबरें अब आसान भाषा में)
तूफ़ान मेलिसा ने कैरीबियाई क्षेत्र में स्थित देश, जमैका में भारी तबाही मचाई है और अब यह क्यूबा में तटीय इलाक़ों में दस्तक दे चुका है. यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर डेनिस ज़ूलू ने आरम्भिक आकलन के आधार पर बताया है कि ‘श्रेणी पाँच’ के इस तूफ़ान से जमैका में जैसा विनाश हुआ है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया.