मेलबर्न. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में अबतक कुल 14 टेस्ट खेले गए हैं. इसमें से भारत ने 4 और ऑस्ट्रेलिया ने 8 टेस्ट जीते हैं और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. अच्छी बात ये है कि भारत मेलबर्न में 2011 से कोई टेस्ट नहीं हारा है. यानी टीम इंडिया का ये हैप्पी हंटिंग ग्राउंड है जहां भारतीय टीम इस बार दो स्पिनर खिलाने पर विचार कर रही है. विराट और बुमराह ने इस मैदान पर कई यादगार प्रदर्शन किया है.