अपने संबोधन में प्राबोवो सुबियांतो ने बताया कि भारत की राजकीय यात्रा पर आने से पहले उन्होंने अपना डीएनए (जीनोम) टेस्ट कराया था। जांच में उन्हें पता चला कि उनके भीतर भारतीय मूल के डीएनए के अंश भी मौजूद हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि शायद यही वजह है कि जब भी वह कोई संगीत, खासकर भारतीय संगीत सुनते हैं, तो उनके पैर अपने आप थिरकने लगते हैं