Kuldeep singh Sengar : पीड़िता ने कहा कि, उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि हर महिला की आवाज उठा रही हैं। पीड़िता के मुताबिक, अगर CBI ने पहले ही सख्त कदम उठाए होते तो उन्हें समय पर न्याय मिल जाता। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी ने उनके साथ रेप किया था और उसकी ज़मानत पहले ही रद्द हो जानी चाहिए थी