दुनिया भर में महिलाओं को हर रोज़ तरह-तरह की असुरक्षा और लैंगिक हिंसा का सामना करना पड़ता है. ऐसे में ये सोच भी ज़ोर पकड़ रही है कि महिलाओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए सजग और सक्षम बनना ज़रूरी है. इन्हीं प्रयासों के तहत, महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा की रोकथाम के लिए 16 दिनों की सक्रियता अभियान के तहत भारत में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी UNHCR ने, शरणार्थी महिलाओं के लिए एक कार्यशाला आयोजित की. इसमें विभिन्न देशों की शरणार्थी महिलाओं को लिंग-आधारित हिंसा से बचने के गुर सिखाए गए.