मेरठ वालों के लिए दिल्ली अब दूर नहीं। लंबे इंतजार के बाद आज देश की पहली नमो भारत का संचालन मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक के लिए आज से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई जाने के बाद मेरठ मेट्रो और नमो भारत का संचालन शुरू हो जाएगा