Metal Stocks: मेटल सेक्टर के शेयरों में आज 8 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स ने तीन दिनों की गिरावट के बाद आज मजबूती दिखाई। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि चीन अपने यहां घरेलू मांग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े आर्थिक पैकेज के ऐलान की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ का मुकाबला करने के लिए चीन की सरकार एक बड़े आर्थिक प्रोत्साहान पैकेज पर विचार कर रही है