#MORADABAD | मुरादाबाद ईदगाह में नमाज पढ़ने से रोकने पर लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, इसलिए पुलिस ने नमाजियों को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद दोबारा नमाज पढ़ी गई। एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल के मुताबिक, “हर जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई। पिछले 5-6 दिनों से इसकी तैयारियां चल रही थीं। नमाज के बाद कुछ लोग ईदगाह में नमाज पढ़ना चाहते थे।