Delhi Assembly election 2025: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें विदेश में यह स्वीकार करने में “शर्म” आती है कि राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को बुनियादी सुविधाओं की कमी है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को चुनाव होंगे