हाजीपुर से सांसद चिराग ने RJD के तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “कई लोग चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नारे से परेशान हैं, जो उनकी जातिगत राजनीति की जड़ों पर प्रहार करता है। ऐसे लोगों ने सत्ता में रहते हुए राज्य को गरीबी और पिछड़ेपन में धकेल दिया था और अब विधानसभा चुनाव से पहले वे झूठे वादों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं