रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 20 अक्टूबर को पूजा-अर्चना के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंचे। उन्होंने सफेद कुर्ता-पाजामा और नेहरू जैकेट पहन रखा था। अंबानी ने सालाना तीर्थयात्रा के तहत दोनों मंदिरों में पूजा-अर्चना की। बद्रीनाथ पहुंचने के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी (BKTC) के अध्यक्ष अजेंद्र जय मुकेश अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया