यशस्वी जायसवाल के बाद भारत के दो अन्य स्टार बल्लेबाज मुंबई को छोड़कर गोवा का दामन थाम सकते हैं. जायसवाल ने पहले ही एमसीए को ईमेल के जरिए एनओसी मांगा था जिसके लिए मुंबई क्रिकेट एसोएिशन राजी हो गया है. इसके कुछ ही घंटे बाद सूर्यकुमार यादव और हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा के मुंबई से गोवा जाने की खबर आ रही है.