एलन मस्क की कंपनी Tesla जल्द ही नई दिल्ली के एयरोसिटी कॉम्प्लेक्स में शोरूम खोलने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला दिल्ली में 16 सुपरचार्जर और 15 डेस्टिनेशन चार्जर के साथ चार प्रमुख चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रही है। ये सुविधाएं इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगी।