Pranav Constructions IPO: मुंबई में सोसायटियों के रीडेवलपमेंट का काम करने वाली कंपनी ‘प्रणव कंस्ट्रक्शन’ के ₹351 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी बंपर रिस्पांस मिल रहा है। 8 सितंबर को सुबह तक ही यह आईपीओ 7.5 गुना से अधिक भर चुका है, जिसमें NII कोटा 13 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। इसके ग्रे मार्केट में प्रीमियम में भी उछाल देखने को मिला है