Sports News: भारत में तेजी से उभरता खेल पिकलबॉल अब मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में लोकप्रिय हो रहा है. इसी खेल में मुंबई के निशय नचानी ने इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया है. उन्होंने वर्ल्ड पिकलबॉल चैम्पियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं. निशय अब प्रोजेक्ट पिकल के जरिए इस खेल को और आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं.