बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए सुनील सुब्रमणियम ने कहा कि अभी भी प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के वैल्यूएशन बहुत अच्छे लग रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने टैक्स सेविंग के रूप में जो 1 लाख करोड़ रुपए की राहत दी है उसका असर सेविंग और खपत दोनों में देखने को मिलेगा। ऐसे में आगे हमें बैंकिंग के साथ ही इंश्योरेंस, असेट मैनेजमेंट कंपनीज और ब्रोकिंग कंपनियों में तेजी आती नजर आएगी