(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने माली के विभिन्न हिस्सों में अलगाववादी लड़ाकों और चरमपंथी गुटों द्वारा किए गए हमलों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. साथ ही, उन्होंने हिंसक चरमपंथ और आतंकवाद के उभरते ख़तरे से निपटने के लिए अन्तरराष्ट्रीय समर्थन मुहैया कराए जाने का आग्रह किया है.