दरअसल, पुलिस ने TMC नेता एनारुल शेख को कोलकाता के एंटाली इलाके से गिरफ्तार किया है। एनारुल पर आरोप है कि वह राज्य में फैले बड़े ड्रग नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके गिरोह का संबंध मणिपुर और असम से जुड़े ड्रग सप्लाई रूट से था। वहीं से ड्रग्स बनाने का कच्चा माल लाया जाता था और फिर मालदा और आसपास के इलाकों में ‘ब्राउन सुगर’ जैसे नशीले पदार्थ तैयार किए जाते थे