(खबरें अब आसान भाषा में)
वैश्विक महामारी कोविड-19 के बाद से ही मानव विकास की धीमी गति बरक़रार है और यह वैश्विक प्रगति के लिए ख़तरा है. इसके मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक नई रिपोर्ट में सचेत किया है कि लाखों-करोड़ों लोगों की भलाई के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का उपयोग एक शक्तिशाली उपाय साबित हो सकता है.