दुनिया भर में लगभग 5 करोड़ लोग, जबरन मज़दूरी, तस्करी या फिर जबरन विवाह की परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रहे हैं. इन हालात के शिकार बहुत से लोगों को टकरावों, आपदाओं व आर्थिक अस्थिरता में धकेल दिया जाता है. अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने इन मुसीबतों के शिकार लोगों की मदद करने के लिए एक विश्व व्यापी अभियान चलाया है.