मानवीय संकट से जूझ रहे देशों में महिला अधिकारों के लिए सक्रिय 50 फ़ीसदी से अधिक संगठनों में कामकाज, वित्तीय समर्थन में कटौती की वजह से अगले छह हफ़्तों के भीतर ठप हो सकता है. महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत यूएन संस्था (UN Women) ने अपने एक अध्ययन में आगाह किया है कि इसका सर्वाधिक ज़रूरतमन्द महिलाओं व परिवारों पर भयावह असर होगा.