हम अपने जीवन में एक आम दिन किस तरह से व्यतीत करना चाहते हैं? खुली हवा में साँस लेना, पीने के लिए स्वच्छ जल, पोषक आहार, अपनों के साथ कुछ शान्त पल, सड़कों पर स्वच्छन्द आवाजाही, भेदभाव से मुक्ति, स्वस्थ माहौल में कामकाज, ज़रूरत हो तो सुरक्षित आश्रय स्थल, किसी भय के बग़ैर अपनी राय की अभिव्यक्ति, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, और ऐसे अन्य अनेक क्रियाकलाप.हमारे दिन को आकार देने वाले ये पल पहली नज़र में साधारण, स्वाभाविक से नज़र आ सकते हैं और इसलिए हम शायद ही कभी ठहर करके पूछते हैं कि हमारी ये दैनिक स्वतंत्रताएँ किस बुनियाद पर टिकी हैं.