(खबरें अब आसान भाषा में)
यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने ग़ाज़ा पट्टी में नाज़ुक युद्धविराम को बरक़रार रखने के लिए अपनी पुरज़ोर अपील जारी की है. उन्होंने इसराइल और हमास के बीच मौजूदा युद्धविराम को दूसरे चरण में ले जाने के लिए वार्ता में हो रही देरी की पृष्ठभूमि में यह बात कही है.