पिछले क़रीब दो दशको में गर्भावस्था के दौरान, प्रसव या उसके बाद के कुछ दिनों में महिलाओं की मौतों की संख्या में 40 फ़ीसदी की गिरावट आई है, जिसकी एक बड़ी वजह अति-आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर सुलभता है. मगर, यूएन एजेंसियों की एक नई रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि सहायता धनराशि में कटौतियों की वजह से इस प्रगति पर जोखिम मंडरा रहा है.