1940 के दशक में अमेरिका की प्रथम महिला और मानवाधिकार समर्थक ऐलेनोर रूज़वेल्ट ने महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के पहले उप-आयोग की नींव रखने की प्रेरणा दी थी. तब से हर साल मार्च में, दुनिया भर से हज़ारों महिलाएँ, विश्व की स्थिति का आकलन करने और अपनी आवाज़ बुलन्द करने के लिए, न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एकत्र होती हैं.