महिलाएँ, वैश्विक आबादी का आधा हिस्सा हैं, लेकिन इसके बावजूद समाचार जगत में उनकी उपस्थिति कम ही है. एक नए वैश्विक अध्ययन के अनुसार, प्रसारण, रेडियो और प्रिंट की ख़बरों में दिखने या सुनाई देने वाले आवाज़ों में केवल एक-चौथाई महिलाएँ हैं. और चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 15 वर्षों के दौरान, इस आँकड़े में कोई ख़ास बदलाव नहीं आया है.