संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भूमध्यसागर तट पर स्थित शहर नीस में सोमवार को तीसरे ‘संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन’ (UNOC3) का उदघाटन किया है. महासचिव ने नीले सागर की चमकती लहरों की पृष्ठभूमि में वहाँ जुटे प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए समुद्र के साथ मानवता के टूटे हुए सम्बन्ध की कठोर आलोचना की और उन्हें बचाने के लिए तुरन्त कार्रवाई की पुकार लगाई.