विश्व भर में उभरते तनावों और लापरवाही भरे क़दमों के ख़तरनाक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं और इस पर लगाम कसने के लिए यह ज़रूरी है कि शान्ति, न्याय व सतत विकास की दिशा में नए सिरे से प्रयास किए जाएं. यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने अपने कार्यकाल के अन्तिम वर्ष, 2026 के लिए अपनी प्राथमिकताओं को पेश करते हुए यह पुकार लगाई है.