संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून ने सुझाव दिया है कि संगठन के अगले प्रमुख को 5-वर्ष के दो कार्यकाल के बजाय, एक ही बार 7-वर्ष के लिए नियुक्त किया जाना चाहिए, ताकि महासचिव कार्यालय की स्वतंत्रता को मज़बूती दी जा सके. उन्होंने आगाह किया है कि एक गहरे संकट से जूझ रहे संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व को सशक्त बनाने के साथ-साथ सुरक्षा परिषद में भी बुनियादी सुधार लागू करने और उसमें नई ऊर्जा भरे जाने की आवश्यकता है.