महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) का पुनर्गठन करने का फैसला किया, जिसमें मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री पदेन सदस्य होंगे। यह फैसला उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को प्रमुख प्राधिकरण में जगह नहीं मिलने की पृष्ठभूमि में आया है