Maharashtra EV Policy 2025: महाराष्ट्र सरकार ने पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य की कुछ प्रमुख सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को पूरी तरह से टोल फ्री कर दिया है। इस फैसले में अटल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग (मुंबई-नागपुर) शामिल हैं।