महाराष्ट्र में नगर निगम पर पर 1997 से ही ठाकरे की शिवसेना और बीजेपी का नियंत्रण रहा है, लेकिन अब माहौल काफी बदल चुका है और शिवसेना के दो-फाड़ हो चुके हैं। एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना मुंबई के नगर निगम बीएमसी को उद्धव ठाकरे गुट से लेने की कोशिश करेगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जानिए इन चुनावों के लिए क्या स्थिति है?