महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’ में बड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है। सरकार ने जांच के दौरान पाया कि इस योजना का लाभ 2,200 से अधिक ऐसी महिलाएं भी ले रही थीं, जो सरकारी कर्मचारी हैं। अब सरकार ने इन महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने और वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है