Eknath Shinde press conference: लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र के सीएम पद पर जो सस्पेंस था अब खत्म हो गया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री का जो भी फैसला होगा उन्हें मंजूर है। इसके बाद अब लगभग तय हो गया है कि बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे। 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद से ही प्रदेश में सीएम पद पर सस्पेंस था। बीच में एकनाथ शिंदे की नाराजगी की भी खबर आई थी लेकिन अब पूरा मामला खत्म होता हुआ दिख रहा है