(खबरें अब आसान भाषा में)
विधानसभा चुनाव करीब आते ही महाराष्ट्र में सियासी हलचलें तेज हो चली हैं। सत्ताधारी महायुति गठबंधन के बड़े नेता भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार समेत कई शीर्ष नेताओं ने नागपुर में बैठक की।