विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 महामारी से हुए विशाल विनाश से सबक़ सीखने के प्रयासों के तहत, एक महामारी तैयारी सन्धि पर दस्तख़त किए जाने की कोशिशों की अगुवाई की है. इस सन्धि के मसौदे को कुछ सप्ताह पहले, जिनीवा में सदस्य देशों ने स्वीकृत किया था, जिसे सन्धि का रूप देने के लिए, विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक में पेश किया गया है. इस सभा की बैठक सोमवार, 19 मई को शुरू हुई है. इस महामारी तैयारी समझौते के बारे में कुछ अहम जानकारी… (वीडियो)