Rising Bharat Summit: महान भारतीय टेनिस स्टार विजय अमृतराज आठ अप्रैल को News18 इंडिया के खास कार्यक्रम राइजिंग भारत सम्मिट में पहुंचे थे. इस दौरान स्पेशल फरमाइश पर उन्होंने अपना ब्लेजर उतारकर दर्शकों को जैकेट में अंदर की तरह छपी अपनी जवानी के दिनों की तस्वीर दिखाई. कपड़े पर प्रिंट उस फोटो में विजय अमृतराज सफेद कपड़ों में टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं.