यूनेस्को की सूची में शामिल, दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन – महाकुम्भ, हाल ही में, भारत प्रयागराज में सम्पन हुआ है. करोड़ों लोगों को आकर्षित करने वाले महाकुम्भ में लोगों का अपनों से बिछड़ जाना या भीड़ में खो जाना भी एक चुनौती थी. ऐसे में यूनीसेफ़ ने बिछड़े लोगों को उनके अपनों से मिलाने के लिए बनाए गए केन्द्रों के लिए विशेष सहायता मुहैया कराई.